फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft attempt in broad daylight in Jaipur House agra thieves ran away after making noise of women

Agra : पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में दिनदहाड़े सराफ के घर में घुसे चोर, महिलाओं के शोर मचाने पर भागे

Tue, 26 Jul 2022 03:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Jul 2022 03:16 PM IST
सार

घटना के समय घर में महिलाएं मौजूद थीं। चोर को देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद चोर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Theft attempt in broad daylight in Jaipur House agra thieves ran away after making noise of women
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में मंगलवार सुबह 11:30 बजे दो चोर दिनदहाड़े सराफ राहुल कुमार पटेल की कोठी में घुस गए। घर में उनकी पत्नी मधू और मां संतोष कुमारी मौजूद थीं। चोर लॉक तोड़कर ड्राइंग रूम में दाखिल हो गया। मधू ने उसे देख लिया। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर चोर और उसका बाहर खड़ा साथी भाग निकले। घटना से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना था कि पुलिस चौकी 400 मीटर की दूरी पर है, फिर भी सुरक्षा नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस ने चेक किए सीसीटीवी फुटेज 

जयपुर हाउस शहर की पॉश कॉलोनी में से एक है। भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय के पास कोठी नंबर 56 में राहुल कुमार पटेल रहते हैं। वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के माधव मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे वह और उनके भाई नितिन अपने शोरूम चले गए। घर में पत्नी मधू और मां संतोष कुमारी अकेले थीं। पहली मंजिल पर चाचा का परिवार रहता है। 11:30 बजे गेट खोलकर दो चोर दाखिल हो गए। घटना के बाद परिवार के लोग और कालोनी के लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

विज्ञापन

कॉलोनी के पार्क में असामाजिक तत्वों का डेरा

क्षेत्रीय पार्षद मुकुल गर्ग ने बताया कि कालोनी में एक पार्क हैं। इसमें हर समय आसामाजिक तत्वों का डेरा रहता है। एक महीने पहले सराफ से एक कोठी छोड़कर खिलौना व्यापारी के घर में 30 लाख से अधिक की चोरी हुई थी। पुलिस आज तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। अब एक और वारदात को चोर अंजाम देने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed