फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft at metro construction site in Agra

Agra Metro: पहरेदार ही निकला चोर...मेट्रो की साइट से सरिया चोरी कर रहा था सिक्योरिटी सुपरवाइजर, रंगेहाथ पकड़ा

Sat, 13 Dec 2025 09:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 13 Dec 2025 09:28 PM IST
सार

मेट्रो साइट पर चोरी के मामले में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। साइट पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर ही सरिया की चोरी कर रहा था। साथी ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Theft at metro construction site in Agra
आगरा मेट्रो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में सेंट जोंस चौराहे के पास मेट्रो निर्माण साइट से सिक्योरिटी सुपरवाइजर ही सरिया की चोरी कर रहा था। दूसरे सुपरवाइजर ने उसे रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरिपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेट्रो निर्माण में श्रीबालाजी सिक्योरिटी सुरक्षा का काम कर रही है। सेंट जोंस साइट पर तैनात सुपरवाइजर राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 9 दिसंबर को शाम करीब 4:45 बजे सेंट जोंस क्रॉसिंग के पास पिलर नंबर 217 की साइट से जेसीबी द्वारा तीन से चार क्विंटल 32 एमएम सरिया चोरी किया जा रहा था।
विज्ञापन


चोरी करते हुए सिक्योरिटी सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार को जेसीबी समेत रंगेहाथ पकड़ा गया। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। आरोप है कि पहले भी इस साइट से कई टन सरिया और बैटरी की चोरी हो चुकी है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा क्लब मेट्रो स्टेशन से भी सामान चोरी
थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित आगरा क्लब मेट्रो स्टेशन के निर्माण स्थल पर तैनात लांसर सिक्योरिटी के सुपरवाइजर रविंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को साइट से 32 व 25 एमएम का सरिया, नील्स, 150 वाट की लाइटें, कॉपर केबल समेत तमाम सामान चोरी हो गया। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed