फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trolley overturned after information about theft, uproar after the death of the young man due to being buried

आगरा: चोरी की सूचना के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, नीचे दबने से युवक की मौत के बाद हंगामा

Tue, 12 Apr 2022 10:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Apr 2022 10:03 AM IST
सार

नाले में चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की।  

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after information about theft, uproar after the death of the young man due to being buried
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

थाना जगदीशपुरा के गांव सदरवन से सोमवार रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई। तीन घंटे बाद अछनेरा के रैपुरा अहीर में पलट गई। इसके नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि शराब पिलाने के बाद हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि अछनेरा के रैपुरा अहीर-अरसेना मार्ग पर सोमवार रात दस बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलट गई थी। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला। इसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक की शिनाख्त की। उसकी पहचान गांव सदरवन, जगदीशपुरा निवासी सोनू (31) के रूप में हुई। जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए।
विज्ञापन


उधर, इससे तीन घंटे पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली के चोरी होने की सूचना दी गई थी। इसके मालिक भिक्की वर्मा निवासी सदरवन हैं। सोमवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे भिक्की के बेटे टिंचू ने 112 पर काल करके ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने के बारे में बताया था। कहा था कि पिता ने ट्रैक्टर-ट्रॉली आंबेडकर पार्क के पास खड़ी थी। तभी चोरी हो गई। इसके बाद बिचपुरी चौकी पर तहरीर दी। उन्होंने चोरी के दौरान तेज गति से चलाने की वजह से हादसे की आशंका जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम को चार बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन सोनू के शव को गांव लाए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सोनू जिस ट्रैक्टर के नीचे दबा है, वह चलाता था। रात में उसको मालिक ट्रैक्टर ट्रॉली से लेकर गए थे। सोनू को शराब पिलाई गई। उसकी हत्या की गई है। चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाया। सीओ लोहामंडी का कहना है कि परिजनों की तहरीर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed