{"_id":"6403899517b9ac95d807d119","slug":"the-young-man-hanged-himself-in-the-room-of-the-house-mainpuri-news-c-25-1-80828-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान
Sat, 04 Mar 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अजीतगंज में शनिवार की शाम एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव अजीतगंज निवासी ब्रजेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार की दोपहर पुत्र प्रियांशू (19) वर्ष खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने की बात कह कर चला गया। शाम करीब चार बजे जब परिजन छत पर गए, तो कमरे में प्रियांशू का शव साड़ी के फंदा से लटकता देख होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई।
पूछताछ के दौरान परिजन युवक द्वारा खुदकुशी के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।