{"_id":"61af98c28c81d44e562038c2","slug":"the-young-man-fell-from-the-pickup-after-the-sudden-braking-death-mainpuri-news-agr5170707109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक ब्रेक लगने के बाद पिकअप से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक ब्रेक लगने के बाद पिकअप से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में गांव झंडेहार के पास सामने पशु आने पर अचानक पिकअप में ब्रेक लगाने से जाल पर बैठा युवक सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवक अपने परिजनों के साथ रुई मेला से पशु खरीदने के बाद घर वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नगला दिनू निवासी रोहित कुमार मंगलवार को पिता रामौतार और मामा के लड़के 30 वर्षीय संदीप उर्फ सीटू निवासी गांव मासौनेपुर तिर्वा कन्नौज के साथ भैंस खरीदने के लिए रुई मेला भोगांव आया था। शाम करीब चार बजे सभी लोग पशु खरीदने के बाद पिकअप में लादकर नगला दिनू के लिए रवाना हो गए थे। पिकअप जब थाना क्षेत्र में गांव झंडेपुर के पास पहुंची, तभी अचानक गाड़ी के सामने पशु आ गया।
चालक अजीत ने ब्रेक लगाया तो पिकअप के जाल पर बैठा सीटू उछल कर पिकअप के सामने सड़क पर सिर के बल जा गिरा। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की सूचना मिलने के कुछ देर बाद परिजन भी आ गए। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।