{"_id":"682a14cecc3374432b0e0169","slug":"the-young-man-died-when-his-car-collided-with-a-tree-kasganj-news-c-175-1-agr1054-132065-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कार पेड़ से टकराई युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कार पेड़ से टकराई युवक की हुई मौत
Sun, 18 May 2025 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 May 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक पवन की मौत हो गई। हरनाथपुर गांव का रहने वाला पवन बदायूं के उझानी में एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी प्रहलादपुर के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
पवन के चाचा सत्यप्रकाश ने बताया कि बरेली-मथुरा मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक किसी वाहन को बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हुई। गंभीर रूप से घायल पवन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर सीओ आंचल चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मृतक पवन चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता का निधन नौ साल पहले हो चुका है। उसकी शादी चार साल पहले एटा की ज्योति से हुई थी और उसकी दो मासूम बेटियां हैं - दो वर्षीय यीशू और छह माह की ट्विंकल। पवन की असामयिक मृत्यु से परिवार में मातम छा गया है।