{"_id":"61d353be9d5eac7c3435a762","slug":"the-world-gives-wages-so-why-keep-god-agra-news-agr5200727160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगत मजूरी देत है तो क्यों राखे भगवान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगत मजूरी देत है तो क्यों राखे भगवान...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जगत मजूरी देत है तो क्यों राखे भगवान... एक प्रसंग में कथा व्यास राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू ने समझाया कि अनासक्त भाव से जीवन जियो तो घर ही आश्रम बन जाएगा। फिर वन जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के बैनर तले आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11 के पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को राजा परीक्षित जन्म एवं शुकदेव महाराज की कथा का वर्णन किया। गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग में कथा व्यास चिन्मयानंद बापू ने समझाया कि अपने बच्चों को कुसंगति से बचाओ। उन्हें सत्संग और कथाओं में लेकर आओ। भागवत के मंत्र उनका तन मन पवित्र कर देंगे। समय-समय पर घर पर ब्राह्मणों से हवन पूजन करवाओ। वैदिक मंत्रोच्चार से घर सात्विक और पवित्र होगा। उन्होंने कहा कि भगवान पर भरोसा रखो। भक्ति के मार्ग पर श्रद्धा के साथ विश्वास भी जरूरी है। इस दौरान मेरे गोपाल आ भी जा, तड़प रहा है मन मेरा... भजन पर श्रद्धालु सब सुध बुध भूल गए।
मुख्य यजमान राकेश बंसल ब्रश वाले, मंजू बंसल, सुगंधी परिवार, प्रतीक बंसल, पूर्विका बंसल, विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल, ट्रस्टी सुमन गोयल, पार्षद जितेंद्र पाराशर (फौजी भाई), प्रदीप खंडेलवाल एडवोकेट, मनोज गुप्ता, केएम सिंघल, हरिओम गोयल, आदर्श नंदन गुप्त, विजय वर्मा, भिक्की लाल अग्रवाल, भोला नाथ अग्रवाल, अंबुज अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अरुण वर्मा, डॉ. एसपी सिंह, प्रवीण कुमार अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, चेतन वर्मा और मनीष अग्रवाल ने आरती उतारी।
विज्ञापन
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल ने बताया कि कथा के तीसरे दिन मंगलवार को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक भगवान कपिल, ध्रुव और भक्त प्रहलाद चरित्र की कथा का मार्मिक वर्णन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की।