फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman was killed by crushing her head after being beaten up

पीटने के बाद की गई थी महिला की सिर कुचल कर हत्या

Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The woman was killed by crushing her head after being beaten up
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को एक महिला की सिर कुचली लाश मिली थी। पहचान न होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के अनुसार मारने से पहले महिला की पिटाई भी की गई थी। गले व सीने की तीन हड्डियां टूटी मिलीं हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में 17 जनवरी की सुबह ग्रामीण टहलने जा रहे थे। तभी नगला हार के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला की सिर कुचली लाश पड़ी मिली थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवाया था।
विज्ञापन

72 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की गर्दन व सीने की तीन हड्डियां टूटी थीं। जिससे लगता है कि मारने से पहले उसकी पिटाई भी की गई होगी। वहीं गला दबाकर हत्या करने के बाद चेहरा व सिर कुचला गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि महिला चिकित्सक की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया था। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed