फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The weather has changed again, potato and mustard digging will be delayed.

Agra News: मौसम ने फिर बदली करवट, आलू-सरसों की खुदाई होगी लेट

Thu, 19 Feb 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 19 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed again, potato and mustard digging will be delayed.
मौसम ने फिर बदली करवट: खेतों में बिछने लगी गेंहू की फसल
बाह। मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश और हवाओं से ठंड बढ़ गई। बूंदाबांदी से आलू और सरसों की पकी खड़ी फसल को नुकसान होने की संभावना किसानों ने जताई है।
विज्ञापन


जरार के जोधाराम, पुरषोत्तम सिंह, सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बारिश हुई तो आलू की खुदाई लेट हो जाएगी। आज कल किसान आलू की खुदाई में जुटे हैं। खेतों में पानी भरने से सड़ने का खतरा पैदा हो जाएगा। पहले हुई बारिश से फसल की गुणवत्ता खराब हुई है। मंदी की वजह से किसान पहले से ही परेशान है। पुरा कनैरा के किसान अजयपाल सिंह, छोटेलाल, विजय सिंह, गिर्राज सिंह ने बताया कि सरसों की फसल पक कर तैयार हो गई है। अगैती फसल की कटाई शुरू हो गई है। ऐसे में बदले मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। बारिश से भीगी सरसों की फलियां धूप निकलने पर चटकेंगी, जिससे दाना खेत में बिखरेगा और किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। नरहौली के भूपेंद्र सिंह चौहान, हौरन सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी। हवा चली तो फसल खेत में लोटने का डर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed