फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The weather has changed again; expect clouds, thunder, and potential showers.

Agra News: मौसम फिर बदला, बादल गरज के साथ पड़ सकती है बौछारें

Sat, 24 Oct 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The weather has changed again; expect clouds, thunder, and potential showers.
आगरा। मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। शुक्रवार दोपहर तक हल्की गर्मी का एहसास रहा। देर शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में कमी आई। मौसम विभाग ने 24 घंटे ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा। देर शाम के बाद मौसम बदल गया। हल्की आंधी के साथ बादल छा गए। कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान कम हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार को भी ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद जताई है। इसमें बिजली चमकने और बादल गरजने के आसार हैं। बौछारें भी आ सकती हैं। 25 से 29 अक्तूबर तक मौसम फिर से साफ रह सकता है। 28 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 29 से तापमान में गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed