फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The water level of the Ganges river is increasing by five centimeters every day for four days.

चार दिनों से प्रतिदिन पांच सेंटीमीटर बढ़ रहा है गंगा नदी का जलस्तर

Tue, 31 Aug 2021 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges river is increasing by five centimeters every day for four days.
कासगंज की कछला गंगानदी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के दबाव ने बाढ़ की स्थिति को बरकरार रखा है। पिछले चार दिनों से बढ़ता दबाव जलस्तर में बढ़ोतरी कर रहा है। प्रतिदिन पांच सेंटीमीटर जलस्तर गंगा नदी के पुल पर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग बाढ़ को लेकर सतर्कता बरत रहा है और कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार, बिजनौर, नरोरा बैराज से प्रतिदिन हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पांच दिन पहले तो स्थिति यह थी कि पानी कभी कम होता था तो कभी ज्यादा हो जाता था। जिससे कटान का खतरा बढ़ रहा था, लेकिन पिछले चार दिनों से तो लगातार पांच सेंटीमीटर जलस्तर प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को कछला गंगा नदी के पुल पर 163.65 मीटर जलस्तर था जो मंगलवार को 163.70 मीटर पर पहुंच गया। इससे पहले भी लगातार 5 सेंटीमीटर पानी प्रतिदिन बढ़ता ही रहा है। बढ़ता पानी गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनाए हुए है। सिंचाई विभाग के अफसर निगरानी कर रहे हैं। राजस्व विभाग की टीमें भी सिंचाई विभाग के साथ निगरानी में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

78305 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया
63857 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया
127260 क्यूसेक पानी नरोरा से छोड़ा गया
बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कछला पुल पर जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अब हरिद्वार, बिजनौर से पानी कुछ कम हुआ है। जिससे आने वाले समय में जलस्तर कम होने की उम्मीद है, हालांकि नरोरा से जो पानी छोड़ा गया है उससे बुधवार को जलस्तर थोड़ा और बढ़ सकता है। अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed