{"_id":"612e617c8ebc3e61cf7e0148","slug":"the-water-level-of-the-ganges-river-is-increasing-by-five-centimeters-every-day-for-four-days-kasganj-news-agr505749570","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से प्रतिदिन पांच सेंटीमीटर बढ़ रहा है गंगा नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से प्रतिदिन पांच सेंटीमीटर बढ़ रहा है गंगा नदी का जलस्तर
विज्ञापन
कासगंज की कछला गंगानदी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के दबाव ने बाढ़ की स्थिति को बरकरार रखा है। पिछले चार दिनों से बढ़ता दबाव जलस्तर में बढ़ोतरी कर रहा है। प्रतिदिन पांच सेंटीमीटर जलस्तर गंगा नदी के पुल पर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग बाढ़ को लेकर सतर्कता बरत रहा है और कड़ी निगरानी की जा रही है।
हरिद्वार, बिजनौर, नरोरा बैराज से प्रतिदिन हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पांच दिन पहले तो स्थिति यह थी कि पानी कभी कम होता था तो कभी ज्यादा हो जाता था। जिससे कटान का खतरा बढ़ रहा था, लेकिन पिछले चार दिनों से तो लगातार पांच सेंटीमीटर जलस्तर प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
सोमवार को कछला गंगा नदी के पुल पर 163.65 मीटर जलस्तर था जो मंगलवार को 163.70 मीटर पर पहुंच गया। इससे पहले भी लगातार 5 सेंटीमीटर पानी प्रतिदिन बढ़ता ही रहा है। बढ़ता पानी गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनाए हुए है। सिंचाई विभाग के अफसर निगरानी कर रहे हैं। राजस्व विभाग की टीमें भी सिंचाई विभाग के साथ निगरानी में लगी हैं।
विज्ञापन
78305 क्यूसेक पानी हरिद्वार बैराज से छोड़ा गया
63857 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया
127260 क्यूसेक पानी नरोरा से छोड़ा गया
बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कछला पुल पर जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अब हरिद्वार, बिजनौर से पानी कुछ कम हुआ है। जिससे आने वाले समय में जलस्तर कम होने की उम्मीद है, हालांकि नरोरा से जो पानी छोड़ा गया है उससे बुधवार को जलस्तर थोड़ा और बढ़ सकता है। अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई