{"_id":"68caf14613168149580f4e6b","slug":"the-water-level-of-ganga-started-rising-again-kasganj-news-c-175-1-kas1001-137150-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
Wed, 17 Sep 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो07कछला गंगा में बहता जलस्तर । संवाद
कासगंज। बीते 24 घंटे में हरिद्वार से करीब 21 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ा है। जबकि बिजनौर बैराज से 18 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बढ़ा है। वहीं नरौरा से करीब 15 हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि हुई है। ऐसे में बीते तीन दिनों से स्थिर चल रहा गंगा का जलस्तर बुधवार शाम से बढ़ने लगा है। अब यह जलस्तर 162 मीटर के निशान को पार कर गया है। गंगा के बढ़े हुए जलस्तर ने जिले के 50 गांव के ग्रामीणों की फिर से चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि पहले की बाढ़ की स्थिति से अभी निजात नहीं मिल पाई। अब फिर से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है।
नगला जयकिशन के उर्वेश ने बताया कि यदि फिर से पानी बढ़ा तो और दिक्कतें होंगी।
पिछली बाढ़ में हीं फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। बाढ़ से कटे रास्ते भी सही नहीं हो पाए हैं। वहीं, उत्तराखंड में अभी और बारिश का अलर्ट है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। अधीक्षण अभियंता,जितेंद्र कुमार अग्रवाल का कहना है कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। यह वृद्धि उत्तराखंड में हो रही तेज बारिश के कारण हुई है। इससे जलस्तर में कुछ वृद्धि होगी। खतरे की स्थिति अभी नहीं बनेगी।