{"_id":"63693ff2dc4df83f9f6dc1ba","slug":"the-wall-fell-due-to-the-collision-of-the-bull-woman-died-after-being-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांड़ की टक्कर से गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांड़ की टक्कर से गिरी दीवार, दबकर महिला की मौत
Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
सार
घर में सांड़ घुस आया था, जब महिला ने ये देखा, तो वह उसे भगाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान भागने के प्रयास में सांड़ ने दीवार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांड (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जैतपुर के संजेती गांव में सोमवार की सुबह घर में घुसे सांड़ को भगाते समय टक्कर लगने से कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संजेती गांव के दामोदर ने पुलिस को बताया कि सोमवार को सुबह उसके कच्चे मकान में सांड़ घुस आया था। उनकी पत्नी सरोज उसे भगाने के लिए कमरे में घुस गई। वह सांड़ को बाहर निकाल रही थी, इसी दौरान सांड ने दीवार में टक्कर मार दी। इससे दीवार गिर गई और मलबे में सरोज दब गई। चीख पुकार पर पहुंचे लोग जब तक मलबा हटाते सरोज की सांसे थम चुकी थीं। सूचना पर जैतपुर पुलिस और मायके वाले भी पहुंचे। मायके वालों ने गांव में हंगामा भी किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां की मौत से अनजान तीन मासूम
सरोज की मौत से 3 मासूम बेटियां दिव्या (5), रागिनी (3), नंदनी (8 माह) अनजान हैं। घर में मची चीख पुकार के बीच परिजन को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे लोग मासूमों को देखकर भावुक हो उठते हैं। सिर से मां का साया छिनने के बाद मासूमों की परिवरिश को लेकर भी परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन