फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The voice for the construction of Chambal Shaurya Memorial will be raised

Agra News: चंबल शौर्य स्मारक निर्माण की आवाज होगी बुलंद

Sun, 31 May 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The voice for the construction of Chambal Shaurya Memorial will be raised
पूर्ण स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ: चंबल शौर्य स्मारक के लिए हस्ताक्षर अ​भियान
बाह। देश में पूर्ण स्वतंत्रता का उदघोष 31 मई 1857 को हुआ था। चंबल फाउंडेशन परिवार रविवार को क्रांतिकारी राजा निरंजन सिंह चौहान की ऐतिहासिक राजगढ़ी में पूर्ण स्वतंत्रता दिवस की 169 वीं वर्षगांठ मनाएगा। चंबल फाउंडेशन परिवार के प्रमुख शाह आलम राना ने बताया कि 31 मई 1857 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। किसानों, राजाओं और आम जनता के सामूहिक संघर्ष के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन को चुनौती देते हुए पूर्ण स्वतंत्रता का उदघोष किया गया था। 1857 की जनक्रांति में पूरा चंबल अंचल क्रांतिकारी राजा निरंजन सिंह चौहान के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एकजुट हुआ था। पूर्ण स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर आयोजित होने वाला चंबल मिशन कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे से राजगढ़ी परिसर में शुरू होगा। कार्यक्रम में 1857 के ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। चंबल फाउंडेशन परिवार सरकार के समक्ष अपनी 14 सूत्रीय मांगों को भी प्रमुखता से रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed