{"_id":"69850e88df09c6f0ff0c5534","slug":"the-villagers-protest-continued-for-the-second-day-agra-news-c-25-1-agr1008-982826-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी
Fri, 06 Feb 2026 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
रास्ते की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण
फतेहाबाद। रेलवे विभाग ने बाउंड्री वॉल बनाए जाने से गांवों का रास्ता बंद होने के विरोध में ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने रेलवे विभाग पर आवागमन बाधित करने का आरोप लगाते हुए पुलिया निर्माण की मांग दोहराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील फतेहाबाद के बाह रोड स्थित कोरियनपुरा, वाचापुरा, सारंगपुर, भीकनपुर, गुर्जा सहित आधा दर्जन गांवों को जाने वाला रास्ता रेलवे विभाग ने दोनों ओर बाउंड्री वॉल बनाए जाने से पूरी तरह बंद हो गया है। इससे इन गांवों के लोगों का कस्बा फतेहाबाद से सीधा संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से रेलवे पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके उलट रेलवे पटरी के दोनों ओर जहां से ग्रामीणों का आवागमन होता था, वहां बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों सहित ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर मौजूद पूर्व प्रधान दरबारी लाल वर्मा ने कहा कि आधा दर्जन गांवों लोगों का आवागमन ठप हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुलिया निर्माण कर रास्ता नहीं खोला जाता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान बलवीर सिंह, राजभान सिंह, बीपी गुर्जर, प्रताप सिंह, महीपत, दिनेश चंद्र गुर्जर, राजकुमार, चंद्रभान, बांकेलाल, चरन सिंह, बादाम सिंह, सुरेश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।