{"_id":"6ab6e27b37d9d0139e0dbb7c","slug":"the-veerangana-lakshmibai-train-will-run-between-jhansi-agra-cantt-and-mathura-agra-news-c-364-1-ag11018-134718-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट मथुरा तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट मथुरा तक चलेगी
विज्ञापन
आगरा। आगरा से मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी। विस्तार के बाद राजा की मंडी, रुनकता, दीनदयाल धाम और बाद स्टेशनों पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। इससे आगरा शहर के साथ इन स्टेशनों के यात्रियों को मथुरा और झांसी की सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 11901 अब झांसी से शाम चार बजे रवाना होकर रात 11 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे चलेगी और दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन आगरा कैंट तक चलती है। मथुरा तक विस्तार के बाद इसकी यात्रा 217 से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी।
आगरा के यात्रियों के लिए सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि राजा की मंडी और रुनकता से मथुरा जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेगा। दीनदयाल धाम और बाद के यात्रियों को भी इस ट्रेन से जुड़ाव मिलेगा। वहीं झांसी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को मथुरा तक एक ही ट्रेन में सफर की सुविधा होगी।