फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The university met all four standards and got 58th rank in the state

Agra News: चार मानकों पर खरा उतरा विश्वविद्यालय, प्रदेश में मिली 58वीं रैंक

Fri, 05 Sep 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The university met all four standards and got 58th rank in the state
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई। नैक में ए-प्लस ग्रेड मिलने के बाद अब राष्ट्रीय संस्थागत रैकिंग ढांचा (एनआईआरएफ) के राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी में पहली बार विश्वविद्यालय टॉप-100 में शामिल हुआ है। विश्वविद्यालय को 58वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालयों की श्रेणी में चार मानकों पर आकलन किया है। पहला शिक्षण, अध्ययन और संसाधन का मानक है, जिसमें 55 अंक मिले हैं। दूसरा मानक शोध और व्यावसायिक प्रथा में 2.51 अंक प्राप्त हुए हैं। शिक्षा और परिणाम तीसरा मानक है। इसमें 63.29 अंक मिले हैं। चौथा मानक समावेशन और आउटरीच है, इसमें 48 अंक प्राप्त हुए हैं। इन सभी का कुल अंक 35.30 रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी ये शुरूआत है, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कार्यों को और भी बेहतर किया जाएगा। इससे भविष्य में रैंक और सुधरने की उम्मीद है। डीन एकेडमी प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की एनआईआरएफ कार्यदल में डॉ. प्रतिमा रश्मि, डॉ. राजेश लवानियां समेत सभी स्टाफ की परिश्रम का फल है। आईक्यूएसी निदेशक प्रो. संजय चौधरी ने इसे गर्व का पल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलसचिव अजय मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय में बीते सालों में शैक्षणिक, शोध कार्य, परीक्षा-परिणाम में बेहतर कार्य किया है, इसके चलते रैंक आई है। इसमें सुधार करना अगला लक्ष्य है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि परीक्षा और परिणाम तय समय पर हो रहा है। इसी वजह से प्रदेश में सबसे पहले विश्वविद्यालय का बीते महीने दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।


दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) को एनआईआरएफ की इंजीनियरिंग वर्ग में टॉप-200 में स्थान मिला है। बीते साल तक डीईआई को दो वर्ग में रैंक मिलती रही है। संस्थान को 151-200वें स्थान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed