फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The university has been able to give the result of 1100 candidates now.

विश्वविद्यालय अभी 1100 परीक्षार्थियों का परिणाम दे पाया

Wed, 20 Jul 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The university has been able to give the result of 1100 candidates now.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा समाप्त होने के 29 दिन बाद महज 1100 परीक्षार्थियों का परिणाम दे पाया है। अभी बीकॉम वोकेशनल प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी कर किया गया है। मुख्य परीक्षा में करीब तीन लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बीकॉम वोकेशनल प्रथम वर्ष में 400, द्वितीय वर्ष में 400 और तृतीय वर्ष में 300 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सबसे कम परीक्षार्थी बीकॉम वोकेशनल में ही थे। बीकॉम का परिणाम भी तैयार है, अनफेयर मीन (यूएफएम) की रिपोर्ट न मिलने से परिणाम जारी नहीं हो पा रहा है। स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना है, वह परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 20 जुलाई को परीक्षा समाप्त हुए एक माह हो जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश का कहना है कि यूएफएम रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी, दोबारा मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही बाकी पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। बीकॉम का परिणाम सबसे पहले जारी किया जाएगा। प्रयास है कि बाकी पाठ्यक्रमों के परिणाम जल्द से जल्द घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed