फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The title clash between Agra-11 and Invitation-11 tomorrow

आगरा-11 और इनवीटेशन-11 के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Wed, 13 Oct 2021 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
The title clash between Agra-11 and Invitation-11 tomorrow
आगरा। इनवीटेशन अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप में आगरा-11 और इनवीटेशन-11 के बीच बृहस्पतिवार को खिताबी भिड़ंत होगी। इनवीटेशन-11 के खिलाड़ी कार्तिक शर्मा ने 156 रनों की शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

स्टार नेक्सट क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को इनवीटेशन-11 और केटी एकेडमी, उदयपुर के बीच मैच खेला गया। इनवीटेशन-11 की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिक शर्मा ने 156 रन बनाए। देव कुशवाहा ने 42 रन बनाए। केटी एकेडमी, उदयपुर के गेंदबाज मयंक ने तीन और आदित्य ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केटी एकेडमी, उदयपुर की पूरी टीम 165 रन बनाकर 106 रनों से मैच हार गई। इनवीटेशन-11 के गेंदबाज ईशान ने तीन और शिवम व ध्रुव ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच कार्तिक रहे।
विज्ञापन

मान्या क्रिकेट मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में आगरा-11 ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 191 रन बनाए। टीम की ओर से वरुण ने 40 रन और लव गर्ग ने 33 रनों का योगदान दिया। क्रिकेट हब, पंजाब के गेंदबाज धर्मप्रीत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट हब, पंजाब की टीम 95 रनों पर ढेर हो गए। आगरा-11 ने 96 रनों से मैच जीत लिया। टीम की ओर से देव अमृतपाल ने 50 रनों की पारी खेली। आगरा-11 के गेंदबाज विजय ने चार और मोहित व शिवम ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मयंक रहे। इस दौरान मनोज कुशवाहा, जयशंकर राजपूत, सुमित शर्मा, बलदेव भटनागर, सुनील शर्मा, अजीम बेग, शिव यादव, शाहरुख खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed