{"_id":"60c235168ebc3e5ab51bba39","slug":"the-thirst-of-250-houses-of-mahmud-nagar-could-not-be-quenched-agra-news-agr495208969","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूद नगर के 250 घरों की प्यास नहीं बुझा सकी अमृत योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूद नगर के 250 घरों की प्यास नहीं बुझा सकी अमृत योजना
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के बाशिंदों को पानी की आपूर्ति के लिए दो साल पूर्व शुरू की गई अमृत योजना भी 250 से अधिक घरों के लोगों की प्यास नहीं बुझा सकी है। योजना के तहत मोहल्ला महमूदनगर और ककरइया में भी 1.63 करोड़ की लागत से लाइन बिछाने और नलकूप के साथ टंकी की स्थापना कराई गई थी। हालांकि दो साल बाद भी महमूदनगर में पानी के लिए कनेक्शन नहीं दिया जा सके हैं।
शहर के मोहल्ला महमूदनगर में जल निगम द्वारा दो साल पहले टंकी का निर्माण कराया गया था। महमूदनगर और ककरइया के छह हजार घरों में 30 जून 2020 तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी जलनिगम को सौंपी गई थी लेकिन जल निगम अभी तक हर घर तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंचा सका है।
कई गलियों में पानी लीकेज कर रहा है तो कई स्थानों पर लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन नहीं दिए गए। 250 घरों को अभी तक कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। गर्मी के मौसम में परेशान लोग लगातार नगर पालिका पहुंच रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
----
कार्य हैंडओवर नहीं ले रही नगर पालिका
जल निगम के अधिकारी नगर पालिका को काम पूरा बताकर हैंडओवर करना चाहते हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने जांच कराई तो कई घरों में कनेक्शन नहीं मिले। इसके साथ ही कनेक्शन होने की स्थिति में लाइन लीकेज की समस्या थी। लाइन बिछाने का कार्य भी अधूरा मिला। इसके बाद नगर पालिका ने काम को अपनी अधीन लेने से मना कर दिया।
-----
मोहल्ले में कई हैंडपंप भी पड़े हैं खराब
मोहल्ला महमूदनगर में नियामत अली, सहनोज, चमन के घर के पास और धारऊ चौराहे पर लगा हैंडपंप खराब है। इसके चलते लोगों के सामने कई प्रकार की दिक्कत है। नगर के लोग हैंडपंप ठीक करने के लिए कई बार नगर पालिका को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
------
पानी की लाइन बिछाते समय कनेक्शन देने की मांग की गई थी लेकिन कर्मचारी पैसे की मंाग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर कनेक्शन नहीं दिया गया।
शहजादी बेगम
----
गली में पाइपलाइन तो बिछाई गई लेकिन गली के एक भी घर में कनेक्शन नहीं है। मोहल्ले में लगे सबमर्सिबल वाले घरों से पानी मांगना पड़ता है।
रहीसन बेगम
--------
एक हजार रुपये देेने पर कनेक्शन दिए गए लेकिन रुपये नहीं देने पर कनेक्शन नहीं दिए गए। गर्मी के मौसम में पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
मोहम्मद शाजिब
-------
पानी की लाइन बिछाते समय छोटी-छोटी गलियो में काम आसान था तो कनेक्शन दे दिए गए लेकिन मुख्य गलियो में कनेक्शन नहीं दिए गए। अब गर्मी के समय पानी का संकट छाया है।
अफजल
-------
लाइन बिछाते समय कुछ लोगों ने कनेक्शन नहीं करने दिए। अब लोग कनेक्शन के लिए परेशान हैं। कुछ स्थानों पर लाइन लीकेज हुई है उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम
-------
पिछले कुछ दिन में कनेक्शन नहीं दिए जाने की शिकायत आई है। नगर पालिका ने अभी कार्य हैंडओवर नहीं लिया है। हालांकि जरूरतमंदों की मदद के लिए काम कराया जा रहा है।
लालचंद भारती, ईओ