{"_id":"03861c7a97a2d25b1ddb23d406e92ec0","slug":"the-teenager-was-again-questioned-witnesses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चश्मदीद किशोरी से दोबारा हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चश्मदीद किशोरी से दोबारा हुई पूछताछ
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनामई कांड में आनर किलिंग के नजरिए से जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को घटना की चश्मदीद और मृतक मालती की चचेरी बहन हेमलता समेत परिवार की तीन महिलाओं से पूछताछ की। महिला थाने में तीनों से घंटों पूछताछ हुई। चश्मदीद किशोरी ने पुराना बयान दोहराया। लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
बता दें, एत्मादपुर के गांव लखनामई में नौ फरवरी की शाम को मालती और गांव संवाई निवासी उसके प्रेमी सोनू की गोली लगने से मौत हुई थी। पुलिस ने मालती के पिता की तहरीर पर सोनू के खिलाफ ही मुकदमा लिखा था। सोनू पक्ष के आरोप के बाद आनर किलिंग की जांच शुरू हुई। मंगलवार को पुलिस ने हेमलता, उसकी मां और संवाई गांव में ब्याही दूसरी चचेरी बहन को पूछताछ के लिए महिला थाने बुलाया। थाने में तीनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। हेमलता ने दोहराया कि घटना वाले दिन वह मालती के साथ गई थी। कुछ दूरी पर खड़ी थी। तभी गोली की आवाज आई। उसने एक बाइक सवार को भागते देखा।
पुलिस का कहना है कि काफी पूछताछ के बाद भी हेमलता के बयानों में कोई अंतर नहीं आया। अब इसकी जांच होगी कि क्या कोई बाइक सवार आया था। कहीं वह मालती के परिवार का ही कोई सदस्य तो नहीं था। हेमलता ने बाइक सवार को पहचानने से इनकार किया है। मालती के फरार पिता और भाइयों की तलाश है। घरवालों से कहा गया है कि वह खुद पेश हो जाएं वरना पुलिस को दबाव बनाना शुरू कर देगी।