फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The tappebaaz absconded with 50 thousand rupees of the farmer

किसान का 50 हजार रुपये लेकर टप्पेबाज फरार

Thu, 28 Oct 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The tappebaaz absconded with 50 thousand rupees of the farmer
शमसाबाद। कस्बे में बुधवार दोपहर एक टप्पेबाज किसान के 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन

गढ़ी भूपाल निवासी किसान रामू ने पुलिस को बताया कि उसने बीज के लिए आलू खरीदे थे। आलू व्यापारी को रुपये देने के लिए उसने केनरा बैंक शमसाबाद से 50 हजार रुपये निकाले थे। तभी बैंक में उसके पीछे लाइन में लगे व्यक्ति ने उससे बाउचर भरने को कहा। इस बीच रामू ने हाथ में लिए रुपये उसे थमा दिए। आरोप है कि टप्पेबाज रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद रामू ने दोबारा रुपये निकालकर व्यापारी को दिए।

घटना की जानकारी उसने बैंक कर्मचारियों और पुलिस को दी। सूचना पर एएसपी सत्यनरायण और थाना पुलिस पहुंची। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रुपये लेता दिख रहा है। वहीं कस्बे में टप्पेबाजों द्वारा एक माह में की गई यह तीसरी घटना है। 7 अक्तूबर को किसान से 25 हजार रुपये, 21 अक्तूबर को महिला से 21 हजार रुपये टप्पेबाज लेकर भाग निकले थे। पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed