फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Superintending Engineer saw the arrangements at the sub-stations

उपकेंद्रों पर अधीक्षण अभियंता ने देखीं व्यवस्थाएं

Tue, 31 Aug 2021 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
The Superintending Engineer saw the arrangements at the sub-stations
मैनपुरी। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जिले के दो उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपकेंद्रों पर व्यवस्थाएं देखने के साथ ही बकाया बिल वसूलने के लिए कहा। साथ ही बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल ने सुबह नौ बजे सिविल लाइन ग्रामीण उपकेंद्र और अपराह्न तीन बजे जागीर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। दोनों ही उपकेंद्रों पर उन्होंने उपकरण देखने के साथ ही डैशबोर्ड पैरामीटर्स पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि तीन महीने तक के बकाएदारों के डोर टू डोर नोक कर उन्हें बिल जमा करने के लिये प्रेरित करें। साथ ही विद्युत आपूर्ति पर विशेष ध्यान देते हुए जर्जर पोल बदलने के एस्टीमेट तैयार करें। उन्होंने नीचे तारों को अभियान चलाकर ऊंचा करने और क्षतिग्रस्त होने वाले परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि करने के लिए कहा। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए सोशल मीडिया सेल द्वारा प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के लिए भी उन्होंने कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता, एसडीओ इंद्र कुमार शर्मा और राहुल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
बिजली चोरी रोकने के लिए मांगी मदद
करहल। स्थानीय विद्युत वितरण खंड कार्यालय के एसडीओ विद्युत रजत शुक्ला ने क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं और नागरिकों से बिजली चोरी न करने की अपील की। साथ ही लोगों बिजली चोरी की रोकथाम में विभाग के प्रयासों में अपना सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से ओवरलोडिंग होती है, और उपकरण खराब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं भी बिजली चोरी की जानकारी होती है तो तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed