फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sturdy threatened to kill the sexual abuse

दबंग ने किया यौन शोषण मार डालने की दी धमकी

Sat, 21 Mar 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 21 Mar 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज क्षेत्र के दबंग ने महिला का चार साल तक यौन शोषण किया। इस बीच 20 लाख रुपये और जेवरात भी हड़प लिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। जेल में निरुद्ध कई बदमाश आरोपी के साथी बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली ममता (परिवर्तित नाम) की चार साल पहले क्षेत्र की एक महिला से मुलाकात हुई थी। एक-दूसरे के घरों आना शुरू हो गया। वह एक दिन महिला के घर गई थी। उसका पति भी मौजूद था। ममता का आरोप है कि महिला के पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकाया। चार साल से यौन शोषण कर रहा है। एक साल बाद उससे जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये और सोने के जेवरात ले लिए। दो साल पहले रुपये वापस मांगे तो बातचीत बंद कर दी। गुरुवार को जब वह रुपये मांगने उसके घर गई तो बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह बचकर अपने घर पर पहुंची। आरोपी के संबंध जेल में बंद कई बदमाशाें से हैं। शुक्रवार को पीड़िता एसएसपी आफिस पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री और महिला आयोग को भी पत्र लिखा है। इस मामले की जांच सीओ लोहामंडी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed