{"_id":"682a173bee24f80d7a0bb51c","slug":"the-student-was-raped-on-the-pretext-of-marriage-kasganj-news-c-175-1-kas1001-132071-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया दुष्कर्म
Sun, 18 May 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा अपनी सहेली के भाई के झांसे में आकर दुष्कर्म का शिकार हो गई। आरोपी ने शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। छात्रा की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी और उसके छह परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा शहर में पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी सहेली के घर आती-जाती थी, जहाँ उसकी मुलाकात सहेली के भाई से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोपी युवक ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया और उसे लखनऊ ले गया। हालांकि, बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद सीओ सदर से शिकायत की गई। सीओ के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंकित और उसके छह अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराएगी। संवाद