फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The strong power performance at bjp office

भाजपा दफ्तर पर दावेदारों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन

Mon, 28 Dec 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 28 Dec 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
The strong power performance at bjp office
 भारतीय जनता पार्टी में महानगर अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी के बीच रविवार को पांच नामांकन हुए। दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे विजय शिवहरे ने ऐन वक्त पर नाटकीय अंदाज में कदम पीछे खींच कर सभी को चौंका दिया। दिखाने के लिए वे नामाकंन को पहुंचे तो लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद। एक नाम पर सहमति न बन पाने के कारण सभी पर्चे कोर कमेटी में चर्चा के लिए सुरक्षित रख लिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश परिषद के लिए भी सात नामाकंन हुए।
विज्ञापन

जयपुर हाउस स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार दोपहर 12 बजे से महानगर अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी रमापति शास्त्री व सहचुनाव अधिकारी सुनील टंडन के समक्ष सबसे पहले वर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद दुबे गामा ने पर्चा भरा। फिर महानगर उपाध्यक्ष अजय जैसवाल, गणेश चंद और ब्रजक्षेत्र मंत्री भगवान दास दक्ष ने नामांकन किया। सबसे आखिर में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के प्रतिनिधि व महानगर महामंत्री अनिल चौधरी ने पर्चा भरा। नामांकन के लिए एक बजे तक का समय निर्धारित था। दोपहर 1.20 बजे ‘नामांकन पत्र लेने’ पहुंचे विजय शिवहरे लौटा दिए गए। चुनाव अधिकारी ने नामांकन के बाद प्रस्तावकों और समर्थकों की एक-एक करके शनाख्त भी की।
विज्ञापन

सभी दावेदार अपने प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ अलग-अलग समय पर पहुंचे थे जिन्होंने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इधर, किसी एक नाम पर सहमति न बनने से चुनाव अधिकारी ने सभी पर्चे अब कोर कमेटी में रखे चाएंगे। फिर प्रदेश नेतृत्व की सहमति से अध्यक्ष का नाम घोषित होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


दावेदारी पर कोर कमेटी में एक-दो दिन में चर्चा होगी। जल्द ही अंतिम फैसला भी आ जाएगा।
- रमापति शास्त्री, महानगर चुनाव अधिकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed