फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The strike ended on the assurance of the Superintending Engineer

अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद धरना खत्म

Tue, 21 Jun 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
The strike ended on the assurance of the Superintending Engineer
मैनपुरी। विद्युत वितरण खंड तृतीय में विजिलेंस आगरा और मैनपुरी की टीम ने तीन दिन पहले 35 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी थी। इसके बाद प्रबंध निदेशक डीवीवीएनएल अमित किशोर ने अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर और उप खंड अधिकारी संजीव यादव को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

अवर अभियंता शुभम मद्घेशिया को अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल ने निलंबित कर दिया था। इसके विरोध में सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने धरना शुरू कर दिया था। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता से संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसमें कहा कि तीन दिन में प्रबंध निदेशक द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट आएगी। इसके बाद ही अवर अभियंता पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अवर अभियंता पंकज कनौजिया, सतेंद्र सिंह, त्रिलोकी सिंह, विशंभर सिंह, अनिल कुमार, श्यामकिशोर बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed