फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The statue was not unveiled, Sadhvi Prachi expressed displeasure

UP: चंदन गुप्ता की मूर्ति का अनावरण क्यों नहीं हुआ...साध्वी प्राची ने जताई नाराजगी, बोलीं- ये साजिश है

Tue, 06 May 2025 02:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 06 May 2025 02:00 PM IST
सार

कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले चंदन गुप्ता की मूर्ति का अभी तक अनावरण नहीं हो सका है। इस बीच एक निजी कार्यक्रम में पहुंची साध्वी प्राची को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने कहा कि ये सरकार को बदनाम करने की साजिश हैं। 
 

विज्ञापन
The statue was not unveiled, Sadhvi Prachi expressed displeasure
साध्वी प्राची ।

विस्तार

कासगंज में साध्वी प्राची सोमवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची। यहां उन्होंने तिरंगा यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले चंदन गुप्ता की मूर्ति का अनावरण नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन इसमें अड़चन डाल रहा है। यह भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन


साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में बहुत अच्छा काम कर रही है, लेकिन जिला प्रशासन सरकार की छवि खराब करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस संबंध में प्रदेश सरकार से बात करेंगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शहीद हुए चंदन गुप्ता की प्रभु पार्क स्थित मूर्ति का अनावरण होगा।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि अनावरण करने के लिए वह स्वयं कार्यक्रम के मंच पर आएंगी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पहलगाम की घटना पर आक्रोश जताया और हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed