फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The SP was challenged on social media by threatening farmers union workers

एसपी को सोशल मीडिया पर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने धमकी देते हुए चुनौती दी

Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The SP was challenged on social media by threatening farmers union workers
कासगंज। अब तो एसपी को ही लोग धमकाने लगे है। भाकियू स्वराज के दो कार्यकर्ताओं ने एसपी को सोशल मीडिया पर धमकी दी है। कहा है कि कप्तान कान खोलकर सुन लो, शेर को छेड़ने की कोशिश भी मत करना नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। खास बात यह है कि धमकी देने वाले ने अपने आप को किंग ऑफ कासगंज लिखा है। इससे लगता है कि पुलिस का ऐसे लोगों में कोई खौफ नहीं है। जो भी हो पोस्ट वायरल करने वाले दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ पटियाली और सोरों थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोरों क्षेत्र में नामजद कार्यकर्ता को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पटियाली थाना क्षेत्र के द्वौरेया के किसान यूनियन कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष कुलदीप बघेल ने फेस बुक पर पोस्ट वायरल किया। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वह सक्रिय हो गए। सीओ पटियाली आरके तिवारी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पटियाली पुलिस ने आरोपी कुलदीप बघेल के खिलाफ भ्रामक अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी कुलदीप बघेल को गिरफ्तार करने की पटियाली पुलिस ने कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर सोरों थाने में यही पोस्ट को शेयर करने के मामले में रमेश गोला निवासी नगरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सोरों पुलिस ने किसान यूनियन के कार्यकर्ता रमेश गोला को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह फेस बुक पर कोई पोस्ट नहीं लिखता लेकिन किसान यूनियन की पोस्ट को शेयर करता है। बाद में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बीबीजीटी मूर्ति ने बताया कि किसान यूनियन के दो कार्यकर्ताओं ने फेस बुक पर अभद्र भाषा में चुनौती व धमकी देते हुए पोस्ट डाली। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पटियाली व सोरों में मामला दर्ज कर सोरों पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी मंशा गलत न होने के कारण दयालुता के आधार पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed