फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The SP leader killed in an affair with a married woman

विवाहिता से प्रेम संबंध में गई सपा नेता की जान

Tue, 10 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 10 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
 डौकी क्षेत्र में सपा नेता की हत्या गांव की महिला से प्रेम संबंध के चलते की गई थी। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ये खुलासा हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

बता दें, डौकी के गांव गोला जयराम निवासी सपा के पूर्व जिला सचिव मोहन महेश (36) शनिवार रात घर से पल्सर बाइक लेकर निकले थे। रविवार सुबह कबीस-कुंडौल रोड पर गांव नदौता के पास खेत में उनका शव मिला था। मृतक की पत्नी सुनीता ने बिल्हैनी निवासी दोस्त रतन भदौरिया और उसके भाई तिलक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपीआरए केपी यादव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सपा नेता के गांव की महिला से कई साल से प्रेम संबंध थे। महिला की ससुराल दूसरे गांव में है। वह होली पर मायके आई थी। उसका पति इसका विरोध कई बार कर चुका था। महिला ने फोन करके सपा नेता को गांव बुलाया था। रतन उसे लेकर पहुंचा था। वहां पति, भाई और एक अन्य ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे गोली भी मारी थी।
विज्ञापन


महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
आगरा। शाहगंज के नरीपुरा मेें दो दिन पहले घर में मृत मिले जूता कारीगर की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरीपुरा स्थित श्रावस्ती नगर निवासी दीपक (24) पुत्र पारस जूता कारीगर था। शनिवार शाम को वह घर से निकला था। कुछ घंटे बाद उसका शव नरीपुरा में महिला के घर में मिला था। इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि दीपक का महिला के घर पर आनाजाना था। घटना वाले दिन भी वह उसके घर गया था। यहां उसका विवाद हो गया। महिला और उसके साथी कलुआ ने मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को बताया कि शराब अधिक पीने से मौत हुई है। मृतक के भाई मान सिंह ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला और कलुआ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed