फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The soldier committed indecency with the woman going to the temple

मंदिर जा रही महिला से सिपाही ने की अभद्रता

Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The soldier committed indecency with the woman going to the temple
मैनपुरी। आवास विकास कालोनी निवासी महिला रविवार की शाम माता शीतला देवी मंदिर दर्शन गईं थीं तभी कुरावली रोड पर लगे बैरियर पर उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इस दौरान एक सिपाही द्वारा अभद्रता करने के साथ ही डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया गया। मामले में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी आयुष कुमार की पत्नी रविवार की शाम नवमी पर मंदिर गईं थीं। चालक शेर सिंह कार चला रहा था। बच्चे भी कार में बैठे हुए थे। कुरावली रोड पर नुमाइश के पास लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार को रुकवाया और वापस ले जाने के लिए कहा। चालक जब कार मोड़ने लगा तो एक सिपाही ने कार में बैठी महिला को गालियां देना शुरू कर दिया। इसी दौरान सिपाही ने डंडा मारकर कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। कांच टूटते ही बच्चे डर गए। पीड़िता के अनुसार सिपाही इतना आक्रोशित था कि वह उनके साथ हाथापाई कर सकता था। जिस वजह से वह बगैर दर्शन किए ही चली आईं। मामले में रात को ही तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह का कहना है कि शीशा तोड़ा नहीं गया, मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed