फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The siege of police arrest farmers

थाने का घेराव कर किसानों ने दी गिरफ्तारी

Sun, 28 Jun 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
The siege of police arrest farmers
 मुआवजा वितरण, बिजली कटौती और सड़क निर्माण को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसानों ने थाने का घेराव कर गिरफ्तारी दी। किसानों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि उपजिलाधिकारी प्रदर्शन के दौरान न तो अनशनकारियों से वार्ता करने आए और न ज्ञापन लेने।
विज्ञापन

 बता दें कि किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने, शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग का निर्माण करने, जारौली से शादी के नगला रोड का 300 मीटर निर्माण कराने और बिजली कटौती बंद करने को लेकर किसान सभा के बैनर तले किसान कस्बा में गांधी चौराहे पर 22 से 26 जून तक धरने पर बैठे। इस दौरान किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने अनशनकारियों से वार्ता करना उचित नहीं समझा। इस पर गुस्साए किसान जुलूस के रूप में गांधी चौराहे से थाना शमसाबाद पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए गिरफ्तारी दी। पुलिस ने एक घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया। किसानों ने नायब तहसीलदार को उपजिलाधिकारी के नाम से ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि अगर 25 जुलाई तक सुनवाई नहीं हुई तो जुलाई के अंत में उग्र आंदोलन किया जाएगा। गिरफ्तारी देने वालों में किसान सभा के प्रदेशीय संयुक्त मंत्री भारत सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीलाल तोमर, प्रमोद धाकरे, सुरेश चंद, अवतार सिंह, ताराचन्द, देवी सिंह, शिवदयाल गुप्ता, बच्चू सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed