फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The screams echoed in three ambulances

तीन एंबुलेंस में गूंजी किलकारियां

Tue, 05 Jul 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The screams echoed in three ambulances
कासगंज। जिला में तीन अलग अलग एंबुलेंस में किलकारियां गूंज उठी। इनमें तीन महिलाओं का प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद एंबुलेंस में एक बेटा व दो बेटियों का जन्म हुआ। तीनों जच्चा एवं उनके बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

ग्राम रजपुरा निवासी हेमा पत्नी बेनीराम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी तभी प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी और चालक ने आशा रेशमा की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया । ग्राम बरी खेड़ा निवासी राजघुमारी पत्नी सुधीर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस में ही आशा के सहयोग से प्रसव कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नगला उल्फत निवासी मनीषा पत्नी वीरेश का प्रसव भी एंबुलेंस में अस्पताल जाने के दौरान आशा रेखा की मदद से कराया गया। एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडेय ने बताया कि प्रसव के बाद तीनों महिलाओं एवं बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सभी पूरी तरह से सुरिक्षत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed