फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The ravines falling in the Yamuna

यमुना के घाटों पर जाल लगाकर रोकेंगे नालों का कूड़ा

Thu, 12 Mar 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
The ravines falling in the Yamuna
मथुरा। यमुना में कूड़ा जाने से रोकने के लिए तैयार किए गए जाल। - फोटो : MATHURA
मथुरा। यमुना में गिर रहे नालों की गंदगी को रोकने के लिए यमुना भक्तों ने जाल तैयार कराए हैं। जालों केे मरकंड का घाट पर लगाया जाएगा, जिससे नालों से होकर यमुना में जाने वाला कूड़ा, जूते-चप्पल, खाली बोतलें, पॉलिथीन तथा अन्य गंदगी को रोका जा सके। विश्व धर्म रक्षक दल के पदाधिकारियों ने नमामि गंगे के अधिकारियों से वार्ता के बाद जाल लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

यमुना के बंगाली घाट से विश्राम घाट तक श्रद्धालु रोजाना पूजा के लिए पहुंचते हैं। खास तिथियों पर श्रद्धालु यमुना में स्नान भी करते हैं। इसी दौरान मरकंड का घाट की ओर से नालों के गंदे पानी के साथ कूड़ा भी यमुना में पहुंचता है। कूड़ा बहता हुआ बंगाली घाट से लेकर विश्राम घाट तक पहुंचता है। यमुना में कूड़ा, जूते-चप्पल घाटों तक पहुंच जाते हैं। यमुना में गंदगी को देखकर श्रद्धालु पूजा नहीं कर पाते।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए विश्व धर्म रक्षक दल के अध्यक्ष विजय चतुर्वेदी तथा अन्य पदाधिकारियों ने मरकंड का घाट पर जाल लगाकर कूड़े को रोकने योजना बनाई। चूंकि घाटों की सफाई का कार्य नगर निगम के अंतर्गत नमामि गंगे योजना के कार्यकर्ता करते हैं इसलिए दल के पदाधिकारियों ने नमामि गंगे के अधिकारियों से जाल लगाने को लेकर वार्ता की। नगर निगम ने जाल लगाने पर सहमति दे दी। बृहस्पतिवार को जाल घाट पर पहुंचा दिए गए। शुक्रवार को जाल घाट पर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
घाटों पर जाल लगाकर कूड़े को यमुना में जाने से रोका जाएगा। जाल पर एकत्र हुए कूड़े को हटवाने के लिए व्यवस्था की गई है।
- रिजवान अहमद, नमामि गंगे योजना के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed