{"_id":"650bc9dfd3dc04cc610227c7","slug":"the-post-master-of-the-head-post-office-may-face-action-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-4705-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज -लगातार सामने आ रहे गबन के मामले, दो कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनुपरी। डाक विभाग में हुए गबन में कार्रवाई की आंच जल्द ही उच्चाधिकारियों तक पहुंच सकती है। सूत्रों के अनुसार प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर भी कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। ऐसे में उन पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। वहीं तीसरे दिन भी बुधवार को झांसी से आई टीम डाक अधीक्षक कार्यालय और प्रधान डाकघर में अभिलेख खंगालती रही।
जिले के दो डाकघरों में अब तक गबन का मामला सामने आ चुका है। इसमें शाखा डाकघर अंगौथा और प्रधान डाकघर मैनपुरी शामिल हैं। शाखा डाकघर अंगौथा में हुए गबन के मामले में अंगौथा के डाकपाल ओमप्रकाश के साथ ही उप डाकघर अजीतगंज के पोस्टमास्टर आरके गुप्ता को निलंबित किया जा चुका है। ओमप्रकाश पर जहां गबन का आरोप है तो वहीं आरके गुप्ता को शिथिल पर्यवेक्षण के लिए निलंबित किया गया है।
वहीं प्रधान डाकघर में डाक सहायक जीवन सिंह और सिस्टम मैनेजर कुंदन कुमार पर कार्रवाई हुई है। लेकिन पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने वाले पोस्ट मास्टर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अब प्रधान डाकघर में गबन के नए मामले सामने आने के बाद अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। ऐसे में प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को डाक अधीक्षक कार्यालय में दिन भर कार्रवाई को लेकर मंथन चलता रहा।
-- --
झांसी से आई टीम खंगालती रही अभिलेख
बीते तीन दिनों से झांसी से आई सीनियर पोस्ट मास्टर एके त्रिपाठी की टीम भी जिले में डेरा जमाए हुए हैं। लगातार चल रही जांच के बीच बुधवार को भी टीम ने डाक अधीक्षक कार्यालय और प्रधान डाकघर के अभिलेख खंगाले। हालांकि टीम के सदस्य कुछ भी बोलने से फिलहाल बच रहे हैं। उनका कहना है कि वे उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देंगे।
-- --
वर्जन
प्रधान डाकघर और शाखा डाकघर अंगौथा में हुए गबन की जांच चल रही है। चार कर्मचारियों को अब तक निलंबित किया जा चुका है। जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई जरूर होगी।