फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The plaintiff had hatched a conspiracy to steal the tractor

वादी ने ही रचा था ट्रैक्टर चोरी का षडयंत्र

Sun, 23 Jan 2022 06:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
The plaintiff had hatched a conspiracy to steal the tractor
मैनपुरी। घिरोर रोड पर ट्रैक्टर चोरी की वारदात का करहल पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले वादी ने ही साथी के साथ मिलकर चोरी का षड्यंत्र रचा था। रविवार को पुलिस ने वादी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के गांव बघुइया निवासी गोलू 19 जनवरी को घिरोर क्षेत्र में एक ईंट भट्ठा पर ईंट लेने के लिए आए थे। घिरोर रोड पर वह लोग लघुशंका करने के लिए रुके तभी ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रविवार को करहल थाना पुलिस ने सूचना पर सैफई बाईपास के करीब से वादी गोलू यादव निवासी गांव बघुइया इटावा और साथी सनी यादव निवासी नगला अनिया इटावा को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के अनुसार गोलू ने पूछताछ में बताया कि उसने ट्रैक्टर खेत बेच कर फाईनेंस पर परिवार के आशीष यादव के नाम पर लिया था। करीब तीन लाख रुपये उसने दिए थे। उसने योजना बनाई कि फाइनेंस का काम करने वाले मामा के साले का लड़का विवेक ट्रैक्टर को बिकवा देगा। योजना के तहत साथी सनी यादव के साथ मिलकर चोरी का षड्यंत्र रचा था। इस बारे में आशीष को भी पता नहीं लग सकेगा। इसी वजह से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed