फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'The one who conquers anger and greed attains true religion'

‘क्रोध, लोभ को जीतने वाला पा लेता है सत्य धर्म’

Wed, 15 Sep 2021 01:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
'The one who conquers anger and greed attains true religion'
आगरा। दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन मंगलवार को मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। भगवान पुष्पदंत का निर्वाण महोत्सव मनाया गया और उन्हें निर्वाण लाड़ू चढ़ाया।
विज्ञापन

निर्मल सदन, छीपीटोला में मुनि विशाल सागर महाराज ने उत्तम सत्य धर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति क्रोध, मान, मायाचारी और लोभ को जीत लेता है, वह सत्य धर्म पा लेता है। जो इस सत्य को पा लेते हैं वह गुरु बनकर आत्म कल्याण के मार्ग पर चले जाते हैं। सत्य धर्म प्रकट होते ही केवल ज्ञान की प्राप्ति हो जाती है। मुनि वीर सागर महाराज ने भक्तामर स्त्रोत का अर्थ सहित वाचन किया। मुनि धवल सागर महाराज ने बच्चों को पूजन, अभिषेक आदि संस्कारों का ज्ञान दिया। शाम को भक्तामर मंडल की ओर से जिनेंद्र भगवान की आरती की गई। यूथ सेशन की तरफ से नाटक का मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी दिलीप जैन ने बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

आगरा। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत से मंगलवार को जिनवाणी मात्रा की शोभायात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक, संजय प्लेस होते हुए वापस मंदिर परिसर में कार्यक्रम स्थल पहुंची। युवा मंडल के सदस्यों ने मुनिराज का पाद प्रक्षालन किया। प्रणम्य बालिका मंडल ने नृत्य प्रस्तुति दी। प्रवचन में मुनि प्रणम्य सागर महाराज ने कहा कि वाणी सत्य बोलने से निर्मल होती है। सत्य पर सारे तप निर्भर करते हैं। जिन्होंने सत्य का पालन किया, वह संसार से पार हो गए। संचालन मनोज जैन ने किया। शांतिनाथ महिला मंडल जयपुर हाउस की ओर से नाटक ‘जीवन का मर्म पार लगाए धर्म पार्श्वकथा’ प्रस्तुत किया गया। निर्देशन रुचि जैन, ऋतु जैन, प्रिया जैन ने किया। जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप जैन, जितेंद्र जैन, अनंत जैन, अशोक जैन, मदनलाल बैनाड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-सात आवास विकास कॉलोनी में जैन मिलन सिद्धार्थ की ओर से अंताक्षरी का आयोजन किया। इसमें तीन टीमों ने हिस्सा लिया और भजन गाए। आराधना टीम को प्रथम, स्वाध्याय टीम को द्वितीय और भक्ति टीम को तृतीय पुरस्कार मिला। जैन मिलन सिद्धार्थ के अध्यक्ष सतीश चंद जैन, मंत्री दिलीप कुमार जैन, राकेश जैन, विजय जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, गंगेगौरी बाग में पंडित सौरभ जैन शास्त्री के सानिध्य में उत्तम सत्य धर्म का पूजन, अभिषेक और शांतिधारा की गई। आचार्य आदित्य सागर महाराज ने उत्तम सत्य धर्म पर प्रवचन दिया। प्रवीन जैन, राहुल जैन, सचिन जैन, रजत जैन, रजनीश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed