{"_id":"612925618ebc3e79c30a26b9","slug":"the-old-man-sleeping-on-the-farm-was-injured-by-stabbing-him-mainpuri-news-agr5052323161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे वृद्ध को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सो रहे वृद्ध को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। किशनी के गांव रतिभानपुर में खेत पर सो रहे एक वृद्ध को पास ही सो रहे गांव निवासी आरोपी ने चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्ध को मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गया। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रतिभानपुर निवासी मान सिंह जाटव (58) अपने खेत पर ही सोते हैं। बृहस्पतिवार को वह खाना खाने के बाद खेत पर सोने चले गए थे। रात करीब 11 बजे गांव का शिवकांत शराब के नशे में वहां आया और मानसिंह से कहा कि घर में उसका झगड़ा हो गया है। वह गुस्से में घर चला आया है। जिस पर मानसिंह ने उसे रात को अपने पास ही लिटा लिया।
देर रात करीब 2:30 बजे शिवकांत उठा और उसने वृद्ध पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। वृद्ध को मरा हुआ समझ कर आरोपी वहां से भाग गया। जानकारी होने के बाद परिजन खेत पर पहुंच गए। घायल वृद्ध को थाने ले गए, वहां से पुलिस ने अस्पताल भेजा। उधर ग्रामीणों ने आरोपी शिवकांत को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मानसिंह के पुत्र सुधीर की ओर से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला की तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक बेगराम कश्यप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।