{"_id":"62aa1944f095d634745237b7","slug":"the-municipality-forgot-to-uproot-the-ambedkar-street-of-ashok-nagar-kasganj-news-agr5369157171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक नगर की अंबेडकर गली को उखाड़ कर बनाना भूल गई पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक नगर की अंबेडकर गली को उखाड़ कर बनाना भूल गई पालिका
विज्ञापन
कासगंज के अशोक नगर क्षेत्र के आंबेडकर में उखडी सडक से हुआ जल भराव ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। अशोक नगर क्षेत्र की आंबेडकर गली बनाने के लिए एक महीने पहले नगर पालिका ने गली को खोद तो दिया लेकिन बनाया अभी तक नहीं है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गली में पहले से बनी पुलिया को ऊंचा कर दिया है। इससे आंबेडकर गली में जलभराव की स्थिति हो जाती है। यही स्थिति रही तो बारिश के दिनों में और परेशानी हो सकती है।
एक महीने से गली उखड़ी पड़ी है। पालिका ने अभी तक निर्माण नहीं कराया है। इससे जुड़ी पुलिया को ऊंचा बना दिया गया है। इससे पानी की निकासी आगे नहीं हो पा रही है। मकानों के सामने ही पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि समस्या का शीघ्र निदान कराया जाए और गली का निर्माण कराया जाए।
लोग बोले, जल्द हो समस्या का निदान
मकान के सामने ही पुलिया ऊंची होने से जलभराव हो जाता है। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाएगी। गली से जल निकासी न होने से घरों तक पानी भरेगा। - रामबेटी
विज्ञापन
गली उखड़ी पड़ी है, जिससे आनेजाने में परेशानी होती हैं। पुलिया ऊंची होने से पानी निकासी न होने से गली में जलभराव की स्थिति रहती है। समस्या का समाधान कराया जाए। - सुशीलादेवी
मामला संज्ञान में आ गया है। जेई को क्षेत्र में भेजा है। गली की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
धर्मराज सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका