{"_id":"694318d0a23fcf55250c4ff0","slug":"the-mps-initiative-paid-off-bateshwar-halt-has-been-upgraded-to-a-station-agra-news-c-25-1-agr1018-943214-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांसद की पहल रंग लाई, बटेश्वर हाल्ट बना स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांसद की पहल रंग लाई, बटेश्वर हाल्ट बना स्टेशन
विज्ञापन
बाह। बुधवार को बटेश्वर हाल्ट के स्टेशन बनने की पुरानी मांग सांसद के प्रयास से पूरी हुई है। सुविधा संसाधन से महरूम नजर आने वाला पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के गांव बटेश्वर का रेलवे हाल्ट अब स्टेशन बन गया है। सालों से बटेश्वर के रेलवे हाल्ट को स्टेशन बनाने की मांग की जा रही थी। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव 30 जुलाई को पत्र भेज कर बटेश्वर हाल्ट को स्टेशन बनाने की मांग की थी। रेलमंत्री अनिल वैष्णव ने सांसद राजकुमार चाहर को पत्र भेजकर बटेश्वर हाल्ट को स्टेशन बनाने को अवगत कराया है। आभार जताने वालाें में जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लंबरदार, मोनू भारद्वाज, सतेंद्र बरुआ, सोनू सैंथिया, बड़े प्रधान, अनुज शर्मा, आकाश गुप्ता, रविन्द्र बघेल, सोहित गर्ग, अरुण प्रजापति, सोनवीर गुर्जर आदि प्रमुख हैं।
24 दिसम्बर 2015 में रेल लाइन का हुआ था उद्घाटन
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अपने गांव को रेल से जोड़ने के लिए योजना की आधारशिला 6 अप्रैल 1999 में रखी थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद मामला खटाई में चला गया। भाजपा सरकार आने पर काम तेजी से शुरू हुआ 2015 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रेलवे लाइन का उद्घाटन किया था। लेकिन बटेश्वर को स्टेशन का दर्जा नहीं मिल सका तो बटेश्वर हाल्ट को तीर्थ नगरी से जुड़ा होने के कारण स्टेशन की मांग शुरू हुई जो अखिरकार पूरी हो गई है। बटेश्वर के रामसिंह आजाद, चरन सिंह यादव, नरेंद्र चन्द्रवंशी, जयप्रकाश गोस्वामी, सचिन गोस्वामी, अजय भदौरिया, रघुवीर वर्मा आदि ने खुशी व्यक्त की है।
बटेश्वर हाल्ट बनेगा बी श्रेणी का स्टेशन
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सांस्कृतिक ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए उदीमोड़ भांडई बाया बटेश्वर रेलवे लाइन स्थित अटल जी के पैतृक गांव बटेश्वर के रेलवे हाल्ट को बी श्रेणी के स्टेशन का दर्जा दे दिया गया है। यहां बी श्रेणी के स्टेशन का दर्जा मिलने से इन कामों की गुंजाइशें बढ़ गई हैं। 750 मीटर लंबाई की दो लूप लाइनें, स्टेशन भवन, जिसमें एल भवन भी शामिल है, उच्च-स्तरीय प्लेटफ़ॉर्म की संख्या 1, परिसंचरण क्षेत्र का विकास, जल टैंक, बोरवेल और पंप हाउस, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं और अन्य न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कार्य, सिग्नलिंग, दूरसंचार उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग, लूप लाइनों की 2 संख्याओं के लिए ओएचई संशोधन आदि कार्य शामिल हैं।