फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The lock was found somewhere no cash board

Mainpuri: बैंक की छुट्टी में दगा दे गए एटीएम, कैश के लिए भटके लोग

Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
सार

अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी ने बताया कि अवकाश से पहले बैंकों को एटीएम में कैश लोड करने के आदेश दिए जाते हैं। कई बार लोड अधिक होने के चलते कैश खत्म हो जाता है।

विज्ञापन
The lock was found somewhere no cash board
एटीएम - फोटो : Pixabay

विस्तार

मैनपुरी में बैंकों के अवकाश के दौरान एटीएम भी लोगों को दगा दे गए। शहर के एटीएम पर लोग कैश निकालने के लिए पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें कैश नहीं बल्कि निराशा हाथ लगी। कहीं एटीएम पर ताला लटका रहा तो कहीं नो कैश का बोर्ड। ऐसे में लोगों को परेशानी ही हाथ लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को रक्षाबंधन कात्योहार और माह के द्वितीय शनिवार के चलते बैंक बंद रहे। ऐसे में लोगों को कैश की परेशानी होने लगी है। लोग कैश के लिए एटीएम पर पहुंचे लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते उन्हें कैश नहीं मिल सका। शहर के स्टेशन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में लगे एटीएम पर शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब देवुपरा निवासी राजकुमार सिंह कैश निकालने पहुंचे, यहां जब उन्होंने ताला लगा देखा तो वे व्यवस्था को कोसते नजर आए। बताया कि वे कई एटीएम पर जा चुके हैं कहीं भी कैश नहीं मिल पा रहा है। रविवार को भी अवकाश होने के चलते समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन

ये बोले लोग

एटीएम कभी भी अवकाश के दौरान कैश के लिए काम नहीं आते हैं। बैंक बंद रहते हैं तो लोगों को भटकना पड़ता है।
-प्रमोद कुमार, आवास विकास।
एटीएम कभी सुविधाजनक माध्यम होते थे, लेकिन वर्तमान में पूरी तरह फेल हो चुके हैं। जब भी जाओ बंद मिलते हैं।
-विजेंद्र सिंह, आश्रम रोड।
बैंकों को एटीएम की व्यवस्था सुधारनी चाहिए। जल्द ही ध्यान नहीं दिया तो इसका उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा।
-रिंकू दुबे, कचहरी रोड।
 

इसलिए हुई समस्या 

अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी ने बताया कि अवकाश से पहले बैंकों को एटीएम में कैश लोड करने के आदेश दिए जाते हैं। कई बार लोड अधिक होने के चलते कैश खत्म हो जाता है। एटीएम चालू करने के लिए शाखा प्रबंधकों को आदेशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed