{"_id":"62489b46d9bf05139559ed17","slug":"the-linter-of-the-house-under-construction-fell-two-laborers-died-mainpuri-news-agr5290253151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का निर्माणाधीन लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का निर्माणाधीन लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव महिगवां में मकान का निर्माणाधीन लिंटर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गिर पड़ा। मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी गौरव शाक्य मकान का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार को मकान में मजदूर लिंटर डालने का कार्य कर रहे थे। आधे हिस्से में गिट्टी डाली जा चुकी थी। दोपहर करीब 12 बजे अचानक शटरिंग टूटने से लिंटर भर भराकर गिर गया। लिंटर के मलबे व शटरिंग के नीचे सभी 13 मजदूर दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम जयप्रकाश, सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
काफी देर मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में राजमिस्त्री प्रेमपाल शाक्य (38) निवासी गांव मरिहार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल मजदूर सुखवीर राठौर (42) निवासी गांव महिगवां ने मेडिकल कॉलेज सैफई में दम तोड़ दिया। मजदूर टिंकू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है, शेष घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक व घायलों के संबंध में लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है। आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
जयप्रकाश, एसडीएम किशनी