{"_id":"64c250dea51a3ce5fa07b32e","slug":"the-influential-people-uprooted-the-paddy-saplings-and-threw-them-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1765-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रसूखदारों ने धान की पौध उखाड़ कर फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रसूखदारों ने धान की पौध उखाड़ कर फेंकी
Thu, 27 Jul 2023 04:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jul 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
रसूखदारों ने धान की पौध उखाड़ कर फेंकी
-आरोपियों ने बच्चों को पीटा, अस्यौली में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव अस्यौली में रसूखदारों ने एक किसान के खेत में लगी धान की पौध को उखाड़ कर नष्ट कर दिया। वहां मौजूद बच्चों की भी पिटाई की। उक्त घटना के बाद पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्यौली निवासी रविकांत शर्मा के खेत में 17 जुलाई की शाम मजदूर काम कर रहे थे। तभी गांव ग्वालटोली निवासी रसूखदार सुनील उर्फ स्पेनी यादव, छोटू, राकेश सिंह और जय सिंह ने पौध उठा कर नष्ट कर दी। जब वहां मौजूद पुत्र कुणाल शर्मा, ऋषभ और वंश ने रसूखदारों का पीछा किया तो कुछ दूर भुट्टा के खेत में आरोपी रुक गए। आरोपियों ने तीन बच्चों की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग चुके थे। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने रसूखदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।