{"_id":"6ae0e4489c0ba6e1b606406a","slug":"the-historic-bateshwar-fair-is-mired-in-chaos-even-before-it-begins-agra-news-c-421-1-ad11001-20315-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऐतिहासिक बटेश्वर मेला शुरू होने से पहले ही अव्यवस्थाओं से घिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऐतिहासिक बटेश्वर मेला शुरू होने से पहले ही अव्यवस्थाओं से घिरा
विज्ञापन
बटेश्वर मे पशु मेला के. लिए राजस्थान से पहुंचे ऊंट व्यापारी
बटेश्वर। उत्तर भारत का प्रसिद्ध ऐतिहासिक बटेश्वर पशु एवं लोक मेला इस बार शुरू होने से पहले ही अव्यवस्थाओं और अनिश्चितता के साए में घिर गया है। जिला पंचायत आगरा की ओर से अभी तक मेले की तैयारियां शुरू नहीं की गई हैं, जबकि राजस्थान से ऊंट व्यापारियों का आगमन शुरू हो चुका है।
स्थिति यह है कि मेला क्षेत्र में अभी भी किसानों की फसलें खड़ी हैं और प्रशासनिक व्यवस्थाएं शून्य बनी हुई हैं। राजस्थान के दौसा जिले से 10 ऊंटों का काफिला लेकर पहुंचे व्यापारी सुरेश कुमार, रामस्वरूप, कालू और राहुल ने बताया कि हर साल दीपावली से पहले ऊंट-घोड़ों का यह प्रसिद्ध पशु मेला शुरू हो जाता था। इस बार जिला पंचायत की तरफ से न तो तैयारियों की कोई शुरुआत दिखाई दे रही है और न ही पेयजल या ठहरने के लिए उचित जगह की व्यवस्था की गई है। शनिवार रात तक दर्जनों अन्य ऊंटों का काफिला भी बटेश्वर धाम पहुंच गया। मेले के इंतजाम न होने से दूर-दराज से आए पशु व्यापारियों में असमंजस और निराशा का माहौल है।
इस वर्ष बटेश्वर पशु मेला 11 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। मेला से पूर्व तैयारियां की जाएंगी। - मुकेश जैन, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत आगरा