फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The harassment of developers under the guise of IGRS complaints must stop.

Agra News: आईजीआरएस शिकायतों की आड़ में निर्माणकर्ताओं का उत्पीड़न बंद हो

Wed, 17 Jun 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The harassment of developers under the guise of IGRS complaints must stop.
एडीए में लगा ​शिविर
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण के जयपुर हाउस में अभियंता सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां पर विकास कार्यों और नई योजनाओं की सराहना हुई, वहीं एकीकृत शिकायत निवारण तंत्र (आईजीआरएस) की शिकायतों के नाम पर निर्माणकर्ताओं के उत्पीड़न का मुद्दा भी उठा। शहर के सुनियोजित विकास और बिना नक्शा पास हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इनर रिंग रोड और नई टाउनशिप से प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है। बिना नक्शा पास वाले अवैध निर्माणों पर चिंता व्यक्त की। प्राधिकरण के सदस्य शिव शंकर ने आईजीआरएस शिकायतों की आड़ में निर्माणकर्ताओं के उत्पीड़न को तत्काल बंद करने और निस्तारण प्रक्रिया को सरल बनाने की बात रखी। उन्होंने पीएम मोदी के इज ऑफ डूइंग बिजनेस मॉडल की याद दिलाई। एडीए उपाध्यक्ष एम अरून्मोली ने बताया कि एक समय एडीए के पास मात्र 6 करोड़ रुपये बचे थे और वेतन देने तक का संकट था। कर्ज आसानी से नहीं मिल रहा था। इस वित्तीय चुनौती से उबरते हुए पुरानी जमीन का नियोजन कर 36 साल बाद अटलपुरम योजना लॉन्च की गई है। ग्रेटर आगरा बना रहे हैं। जल्द ही टीटीजेड के नियमों का पालन करते हुए तीसरी स्कीम भी शुरू की जाएगी। सम्मेलन में प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed