Mainpuri: दिव्यांग विकास को इटावा में मिल गई दुल्हनिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा करहल निवासी मुन्ना लाल बीते शनिवार को अपने धेवते विकास कश्यप की बरात लेकर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना पहुंचे थे। वहां दुल्हन ने दिव्यांगता देख शादी करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद घरातियों व बरातियों के बीच विवाद के बाद मामला थाने मेें समझौता के बाद निपट गया था। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई थी।
इधर युवक के परिजन दुल्हन की तलाश कर रहे थे। इस बीच इटावा के मोहल्ला सती निवासी संतराम अपनी पुत्री की शादी विकास से करने को राजी हो गए। रविवार को बरात इटावा पहुंची। वहां पर विकास ने सुनीता के साथ सात फेरे लिए। शादी संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह विकास दुल्हन को लेकर दिल्ली चला गया। दिव्यांग की शादी होने के बाद परिवार के सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं।