फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The groom returned home with the bride, married Etawah

Mainpuri: दिव्यांग विकास को इटावा में मिल गई दुल्हनिया

Mon, 11 Jul 2022 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The groom returned home with the bride, married Etawah
मैनपुरी के भोगांव में दिल्ली के रहने वाले दिव्यांग विकास को आखिरकार इटावा में दुल्हन मिल गई। रविवार की रात सात फेरे लेने के बाद वह दुल्हन को लेकर दिल्ली चला गया। शनिवार को भोगांव में वह बरात लेकर पहुंचा था, तब उसके दिव्यांग होने की जानकारी के बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया था। थाने में समझौता के बाद बरात वापस लौट गई थी।
विज्ञापन

 

कस्बा करहल निवासी मुन्ना लाल बीते शनिवार को अपने धेवते विकास कश्यप की बरात लेकर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना पहुंचे थे। वहां दुल्हन ने दिव्यांगता देख शादी करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद घरातियों व बरातियों के बीच विवाद के बाद मामला थाने मेें समझौता के बाद निपट गया था। बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई थी।

विज्ञापन

 

इधर युवक के परिजन दुल्हन की तलाश कर रहे थे। इस बीच इटावा के मोहल्ला सती निवासी संतराम अपनी पुत्री की शादी विकास से करने को राजी हो गए। रविवार को बरात इटावा पहुंची। वहां पर विकास ने सुनीता के साथ सात फेरे लिए। शादी संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह विकास दुल्हन को लेकर दिल्ली चला गया। दिव्यांग की शादी होने के बाद परिवार के सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed