फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The groom arrested by the delhi police

घोड़ी पर सवार होने जा रहा था दूल्हा, तभी पहुंची दिल्ली पुलिस और ले गई अपने साथ, ये है वजह

Sat, 23 Jun 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिनाहट (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिनाहट (आगरा) Updated Sat, 23 Jun 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
The groom arrested by the delhi police
demo pic
आगरा में थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव बाजकापुरा से बारात लेकर शादी करने की तैयारी में जुटे दुष्कर्म के आरोपी दूल्हे को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया और अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


दूल्हे को पुलिस द्वारा उठाए जाने से अफरातफरी मच गया। मामला थाना मनसुखपुरा के गांव बाजकापुरा का है। गांव के ही अरविंद पुत्र राजू की शुक्रवार को आगरा बारात जानी थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को बारात जाने की तैयारी थी। दूल्हा को सजाया जा रहा था। अचानक दिल्ली पुलिस के साथ मनसुखपुरा पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और दूल्हे अरविंद को उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

The groom arrested by the delhi police
delhi police
परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पुलिस दूल्हे अरविंद को अपने साथ ले गई। इस घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग हैरान रह गए। गांव के लोग बारात में जाने को तैयार हो रहे थे।

बताया कि अरविंद का विवाह पांच साल पहले हो चुका था। विवाह के दो साल बाद पत्नी की मृत्यु हो गई। अब अरविंद की शादी आगरा से होने जा रही थी। 

मंसुखपुरा पुलिस के अनुसार अरविंद ने दिल्ली में एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको गर्भावस्था में छोड़कर चला आया था। 

एक ही ऑफिस में करते थे नौकरी

युवती ने दिल्ली पुलिस में दुष्कर्म के मामले में अरविंद के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। पड़ोसियों के अनुसार वह युवती दिल्ली में अरविंद के साथ एक ही आफिस में नौकरी करते थे। 

दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। गुरुवार शाम को अरविंद ने अपनी शादी का कार्ड व्हाट्सएप पर डाल दिया था, जो युवती को मिल गया। युवती की सूचना पर आगरा आई दिल्ली पुलिस अरविंद को उठाकर ले गई। 

थानाध्यक्ष मंसुखपुरा ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी अरविंद पर दिल्ली में दुष्कर्म का मामला दर्ज था। इस कारण दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed