फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The girl was killed due to broken rib bones

पसली की हड्डियां टूटने से युवती की गई थी जान

Tue, 01 Mar 2022 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
The girl was killed due to broken rib bones
आगरा। बल्केश्वर के अनुराग नगर निवासी 20 वर्षीय शालू का शव रविवार सुबह जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत पसली की हड्डियां टूटने से होना आया। सिर में भी चोट लगी थी। इससे आशंका है कि उसकी मौत पुल से गिरकर हुई। पुलिस अब यह पता कर रही है वह हादसे का शिकार हुई या फिर आत्महत्या की। उधर, परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

शालू शनिवार रात आठ बजे घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं आई थी। परिजनों ने तलाश की थी। मगर, वो नहीं मिली। रविवार सुबह उनका शव जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने अपने रिश्तेदार पर शक जताया था। इस पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके मोबाइल पर शालू से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली थी।
विज्ञापन

सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पसली की हड्डियां टूटने से आया है। हड्डी टूटने पर अंदरूनी अंगों हृदय, फेफड़े, ग्रासनली आदि को नुकसान होता है। इन अंगों से रक्तस्राव होने से मौत होती है। एक चोट सिर में लगी थी। यह चोट गिरने से आ सकती हैं। इससे आशंका है कि वह पुल से गिरी थी। अब यह देखा जा रहा है कि वह हादसे का शिकार हुई या फिर आत्महत्या की। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। अगर, तहरीर देते हैं तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शालू के परिजनों के मुताबिक, शालू की आखिरी बार बात बुआ के बेटे शिव कुमार से हो रही थी। वह उनके घर में ही रहता है और सादाबाद का रहने वाला है। उसके मोबाइल में वायस रिकॉर्डिंग मिली थी। इसमें शालू कह रही थी कि वाटरवर्क्स पर हूं। तुम जल्दी से आ जाओ। शालू का जहां शव था, वहां पानी नहीं था। पुल पर शालू का एक जूता रेलिंग में फंसा हुआ मिला। शालू के पास शाम को शिव कुमार के दोस्त का फोन आया था। उसने शालू को बताया था कि शिव कुमार ने बहुत शराब पी रखी है। इसे ले जाओ। इसके बाद शालू गई थी। बाद में वो वाटरवर्क्स गई। शिव कुमार को फोन किए, लेकिन वो नहीं आया। वह जवाहर पुल के ऊपर थी। उधर, शिव कुमार घर पहुंच गया। शालू के मोबाइल पर किसी और का फोन आया था। तभी वो मम्मी चीखी थी। इसका पता रिकॉर्डिंग से चला। बाद में फोन कट गया। वह पुल के नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed